HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के मध्य संभाग की बैठक...

JAUNPUR NEWS : अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के मध्य संभाग की बैठक सम्पन्न

JAUNPUR NEWS : अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के मध्य संभाग की बैठक सम्पन्न

जौनपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा उप्र के मध्य संभाग की प्रदेश पदाधिकारियों‌ की कार्यकारिणी बैठक प्रदेश अध्यक्ष डॉ इंद्रसेन श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मध्य संभाग के सभी 5 मंडलों 23 जनपदों की सामूहिक बैठक आगामी 18 जून लखनऊ मुख्यालय पर आयोजित की जानी है। मध्य संभाग के प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष संतोष निगम ने बताया कि जल्द ही स्थान का चयन करके सभी को सूचित किया जाएगा।

प्रदेश अध्यक्ष डॉ इंद्रसेन श्रीवास्तव ने कहा कि संगठनात्मक संरचना को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए अखिल भारतीय कायस्थ महासभा संगठन संचालन के निमित्त उत्तर प्रदेश को तीन भागों में विभाजित करके कार्यक्रम को चला रहा है। आने वाले समय में मध्य संभाग की तरह पूर्वांचल संभाग, पश्चिमी संभाग के सभी जनपदों के साथ एक स्थान पर बैठक आयोजित किया जाएगा। बैठक के माध्यम से संगठन को चुस्त-दुरुस्त कर लखनऊ में एक विशाल रैली के आयोजन की संरचना की जा रही है। सदस्यता अभियान को गति देने के लिए भी चर्चा की गई। नगर निकाय निर्वाचन में सभी प्रत्याशियों का प्रत्येक जनपद में कार्यक्रम आयोजित कर सम्मानित किया जाएगा।

प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष पूर्वांचल पश्चिमी मध्य संभाग नगर निकाय निर्वाचन में जीते समाज के सभी प्रत्याशियों का सम्मान समारोह संभाग में कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें सम्मानित करने की भी योजना बनाई गई। बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री श्याम चन्द्र श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर रमेश श्रीवास्तव, प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष सन्तोष निगम, प्रदेश कोषाध्यक्ष आमोद श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष विकास श्रीवास्तव, प्रदेश सचिव नितिन श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, गिरीश श्रीवास्तव, विकास श्रीवास्तव, प्रत्यूष श्रीवास्तव, लखनऊ जिलाध्यक्ष सुशील श्रीवास्तव, कानपुर पश्चिमी जिलाध्यक्ष दीपेश श्रीवास्तव, मोहित श्रीवास्तव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read