Jaunpur News : नितिश अध्यक्ष, शनि महासचिव व शैलेन्द्र कोषाध्यक्ष चयनित

Jaunpur News : नितिश अध्यक्ष, शनि महासचिव व शैलेन्द्र कोषाध्यक्ष चयनित

श्री देव दीपावली समिति प्रतिमा विर्सजन घाट की चयन प्रक्रिया सम्पन्न

जौनपुर। श्री देव दीपावली समिति प्रतिमा विर्सजन घाट नखास की आमसभा की बैठक प्रधान कार्यालय नवदुर्गा शिव मंदिर प्रतिमा विर्सजन घाट नखास पर अध्यक्ष अतुल सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक के अर्न्तगत सत्र 2021-22 के नयी प्रबन्धकारिणी का चयन संरक्षक मंडल के सदस्य महेन्द्र देव विक्रम, निखिलेश सिंह, शशांक सिंह, संतोष सिंह, राधकृष्ण ओझा, आचार्य रजनीकान्त द्विवेदी, मोती लाल यादव, मनीष देव एवं नवचयनित संरक्षक विजय सिंह द्वारा किया गया।

सर्वसम्मति से नितीश सिंह को सत्र 2021-22 का अध्यक्ष, शनि जायसवाल को महासचिव एवं शैलेन्द्र मिश्रा को कोषाध्यक्ष चुना गया। साथ ही आगामी 19 नवम्बर के भव्य देव दीपावली महोत्सव के आयोजन की शुभकामना देते हुये सकुशल सम्पन्न कराने हेतु मार्गदर्शन दिया गया। इस अवसर पर निशाकान्त द्विवेदी, राजन अग्रहरि, आनन्द अग्रहरि, विजय गुप्ता, चन्द्रशेखर गुप्ता, राम प्रकाश यादव, रूपेश सिंह, संजय विश्वकर्मा, संजय मोदनवाल, मयंक मिश्रा, श्रीपाल यादव, चन्दन यादव आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन चन्द्रशेखर गुप्ता ने किया। अन्त में महासचिव राजन अग्रहरि ने आभार व्यक्त किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent