HomeJaunpurJaunpur News : आज के युग का अति महत्वपूर्ण विषय है पत्रकारिताः...

Jaunpur News : आज के युग का अति महत्वपूर्ण विषय है पत्रकारिताः अनिल पाण्डेय

Jaunpur News : आज के युग का अति महत्वपूर्ण विषय है पत्रकारिताः अनिल पाण्डेय

जौनपुर। पत्रकारिता आज के युग का अति महत्वपूर्ण विषय है। जैसे- मुद्रण (प्रिण्ट) पत्रकारिता, वेब पत्रकारिता, सोशल मीडिया (व्हाट्सअप, फेसबुक, इन्स्ट्राग्राम, ट्विटर, यू-ट्यूब आदि) के आ जाने से पत्रकारिता का क्षेत्र बहुत व्यापक हो गया है। उक्त बातें नगर के शाहगंज पड़ाव पर स्थित एक डिग्री कालेज के पत्रकारिता विभाग में आयोजित विशेष व्याख्यान में वरिष्ठ अंग्रेजी पत्रकार अनिल पाण्डेय ने कही। उन्होंने आगे कहा कि पत्रकारिता के लिये यह आवश्यक नहीं है कि आप किसी माध्यम जैसे- अखबार, रेडियो, टीवी, निजी चैनल आदि के अधिकृत संवाददाता ही बनकर पत्रकारिता क्षेत्र में आयें।

Jaunpur News: Journalism is the most important topic of today's era: Anil Pandey

पत्रकारिता द्वारा भी आप यह कार्य अच्छी तरह से कर सकते हैं। बशर्ते आपका अध्ययन सम्बन्धित क्षेत्र में होना चाहिये। श्री पाण्डेय ने कहा कि पत्रकारों के लिये समय का पाबंद होना एवं विषय का अधिकार होना पहली शर्त है। साथ ही पत्रकारों की वेश-भूषा भी अच्छी होनी चाहिये। यह वक्त श्रम करके ज्ञान अर्जित करने का है। यदि अभी मेहनत करके आप ज्ञान प्राप्त कर लिये तो बाकी जीवन बहुत अच्छा बीतेगा, अन्यथा संघर्ष करना पड़ेगा। इसी क्रम में उन्होंने फोटो पत्रकारिता की महत्ता पर भी प्रकाश डाला। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षक श्याम नारायण पाण्डेय, डा. डीएन उपाध्याय सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

Must Read