HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : श्रद्धा से मना मां महा मैत्रायणी योगिनी का निर्वाण...

JAUNPUR NEWS : श्रद्धा से मना मां महा मैत्रायणी योगिनी का निर्वाण दिवस

JAUNPUR NEWS : श्रद्धा से मना मां महा मैत्रायणी योगिनी का निर्वाण दिवस

जौनपुर। अघोरेश्वर महाप्रभु अवधूत भगवान राम की जननी मां महा मैत्रायणी योगिनी का निर्वाण दिवस शनिवार को श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस मौके पर रामरायपट्टी वन विहार रोड स्थित श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा कार्यालय पर गरीब व जरुरतमंद लोगों को 300 कम्बल वितरित किया गया। इसके पहले कार्यक्रम का शुभारंभ अघोरेश्वर महाप्रभु व गुरुपद बाबा के पूजन व आरती से हुआ।

तत्पश्चात आयोजित विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने मां महा मैत्रायणी योगिनी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा करते हुये कहा कि मां योगिनी महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने महिलाओं को नई दिशा दी। संतानों को शिक्षित के साथ संस्कारिक बनाने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने ऐसे सपूत को जन्म दिया जिन्होंने समाज में व्याप्त कुरीतियों का समूल नाश किया। श्री सर्वेश्वरी समूह के माध्यम से मानव सेवा, दीन दुखियों की मदद से सम्बन्धित 19 सूत्रीय कार्यक्रमों का निर्धारण किया। इस अवसर पर शाखा मंत्री ओम प्रकाश सिंह, डॉ अरविंद सिंह, तेज बहादुर सिंह, भानु प्रताप सिंह, राना प्रताप सिंह, राजेश प्रताप सिंह, विकास सिंह, अजीत रावत, संत कुमार, नवीन सिंह आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read