महर्षि विद्या मंदिर में महर्षि ज्ञान युग दिवस का किया गया आयोजन
जय शंकर दूबे/राजीव शुक्ला
दूबेपुर, सुल्तानपुर। महर्षि विद्या मंदिर सुल्तानपुर में महर्षि ज्ञान युग दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विश्व शांति की स्थापना में राजनीति की भूमिका विषय पर गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रांतीय संयोजक सहकारिता प्रकोष्ठ राम चन्द्र मिश्र, विशिष्ट अतिथि डॉ. डीएस मिश्र वरिष्ठ चिकित्सक समाजसेवी तथा राकेश पालीवाल उपस्थित रहे। संयुक्त निदेशक नवीन कुमार तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य जेएन उपाध्याय ने मुख्य अतिथि व विशिष्ठ अतिथि का संयुक्त रूप से बैच लगाकर व पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि ने संयुक्त रूप से परंपरागत गुरु पूजा ध्यान शिक्षक शैलेंद्र पांडेय के नेतृत्व में की। तत्पश्चात आप दोनों अतिथियों के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। समस्त उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों, अध्यापक अध्यापिकाओं, छात्र-छात्राओं ने सामूहिक रूप से भावातीत ध्यान का अभ्यास ध्यान शिक्षक शैलेंद्र पांडेय के नेतृत्व में भावातीत ध्यान का अभ्यास किया। तत्पश्चात विद्यालय की छात्र छात्राओं के द्वारा सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया। विद्यालय के छात्र वरुण द्विवेदी ने महर्षि जी की भावातीत ध्यान पर अपना विचार प्रस्तुत किया। अध्यापक अध्यापिकाओं ने भी अपने विचार रखे। विद्यालय के प्रधानाचार्य जेएन उपाध्याय ने महर्षि संस्थान के अध्यक्ष ब्रह्मचारी गिरीश का उद्बोधन सबको पढ़कर सुनाया तथा विश्व शांति में भावातीत ध्यान के योगदान पर बड़े ही विस्तार से अपना विचार रखा।
इसके बाद विश्व शांति में राजनीति की भूमिका विषय पर उपस्थित राजनीतिज्ञों ने अपने विचार रखा। राजनीतिज्ञों ने अपने विचार में कहा कि भारत ने हमेशा ही विश्व शांति व कल्याण की तरफ इशारा किया है और उसी रास्ते पर चला है। भारत ने कभी किसी देश को दबाने का प्रयास नहीं किया। हमेशा ही प्रगतिशील व विकास के मार्ग को प्रशस्त किया है। शिकागो के एक सम्मेलन में स्वामी विवेकानंद जी ने कहा था की भारत के ऋषि मुनियों के द्वारा पूरे विश्व में शांति की स्थापना पूरे विश्व को क्षमता के एक सूत्र में बांधने का कार्य भारतवर्ष के ऋषि-मुनियों के द्वारा किया जाएगा। जिस कड़ी में महर्षि महेश योगी जी ने अपने भावातीत ध्यान से पूरे विश्व को एक सूत्र में बांधने का काम किया, विश्व में शांति स्थापित करने की परिकल्पना को साकार करने का काम किया। भारत ने समस्त देशों के प्रति हमेशा ही विश्व शांति की भावना बल दिया और हमेशा वह इसका प्रतिनिधित्व करता रहा है कि जिससे पूरे विश्व में शांति अमन और चैन बना रहे।
डॉ. डीएस मिश्रा ने महर्षि महेश योगी के विचारों का वर्णन करते हुए कहा कि महर्षि महेश योगी युगपुरुष थे। जिन्होंने पूरे विश्व को एक सूत्र में बांधने के लिए कई दशक पहले ही विश्व शांति आंदोलन की स्थापना की और भावातीत ध्यान के माध्यम से विश्व में शांति स्थापित करने का कार्य प्रारंभ किया। संयुक्त निदेशक नवीन कुमार ने भावातीत ध्यान और महर्षि विश्व शांति आंदोलन पर अपने विचार रखते हुए समस्त अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया तथा सभी को ज्ञान युग दिवस की बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक हिंदी प्रवक्ता अरविंद सिंह ने किया।
कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने में विद्यालय के शिक्षक रणंजय सिंह, राजीव नंदन पांडेय, सत्येंद्र नाथ द्विवेदी, एमके तिवारी, शिवेंद्र द्विवेदी, मयंक सिंह, जेके श्रीवास्तव, गंगा शरण पाण्डेय, अजय पाण्डेय, शिक्षिका ममता पाण्डेय, अनामिका, अनुपमा द्विवेदी, ममता सिंह, नीलम शुक्ला, अंजू सिंह तथा समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं ने सहयोग किया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।









