नवनिर्वाचित एमएलसी लाल बिहारी एवं आशुतोष जी का हुआ भव्य स्वागत
तेजस टूडे ब्यूरो
शुभांशू जायसवाी
जौनपुर। समाजवादी पार्टी जौनपुर द्वारा नगर के एक होटल में पत्रकार वार्ता किया गया जहां शिक्षक एवं स्नातक विधान परिषद चुनाव जीतने वाले प्रत्याशियों का स्वागत किया गया। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने शिक्षक एमएलसी लाल बिहारी यादव एवं स्नातक एमएलसी आशुतोष सिन्हा को बुकें भेंट करके स्वागत किया। साथ ही कहा कि आप दोनों द्वारा लगातार दो बार चुनाव जीतने से यह संकेत है कि जनता में समाजवादी पार्टी की लोकप्रियता बरकरार है। इस दौरान उपस्थित तमाम वर्तमान एवं पूर्व जनप्रतिनिधियों के अलावा तमाम सपाजनों ने उपरोक्त दोनों एमएलसी का स्वागत किया।
सम्मान समारोह की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य एवं संचालन जिला महासचिव आरिफ हबीब ने किया। इस अवसर पर विधायक लकी यादव, पूर्व विधायक लाल बहादुर यादव, मो. अरशद खान, संजय सरोज, दीपचन्द राम, दिनेश यादव फौजी, समाजवादी कुटिया के संस्थापक ऋषि यादव एडवोकेट, लगातार 20 वर्षों से जनप्रतिनिधित्व करने वाले जगदीश प्रसाद मौर्य गप्पू, श्रवण जायसवाल, संजीव साहू सहित तमाम सपाजन उपस्थित रहे।












