HomeTrending'कचरा कम करने' विषय पर हुआ जागरूकता कार्यक्रम

‘कचरा कम करने’ विषय पर हुआ जागरूकता कार्यक्रम

  • ‘कचरा कम करने’ विषय पर हुआ जागरूकता कार्यक्रम

तेजस टूडे ब्यूरो
अजय जायसवाल
गोरखपुर। रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार पूर्वोत्तर रेलवे में 1 से 7 नवम्बर तक ‘मिशन लाइफ‘ पहल के अंतर्गत ‘ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह‘ के समापन 7 नवम्बर को मुख्य यांत्रिक इंजीनियर/ईएनएचएम ए०पी० पाण्डेय के निर्देशन में पर्यावरण संरक्षण विषय पर जागरूकता कार्यक्रम किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य मिशन लाइफ के सिद्धांतों के अनुरूप अधिकारियों, कर्मचारियों एवं रेल परिवार के सदस्यों में पर्यावरण के प्रति जागरूक करना है। इस मौके पर प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर कार्यालय परिसर में कम करे और पुनः उपयोग करे (रिड्यूस एण्ड रियूज) की अवधारणा पर आधारित एक विशेष स्टॉल लगाया गया। इस स्टॉल पर अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अन्य लोगों द्वारा पुराने कपड़े, खिलौने एवं पुस्तकें स्वेच्छा से दान की गई जिसे जरूरतमंद बच्चों को दिया गया। इस पहल के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि अनुपयोगी वस्तुएं भी किसी अन्य व्यक्ति के लिए उपयोगी हो सकती हैं तथा उनका पुनः उपयोग कर कचरे की मात्रा को कम करने में मदद मिलती है।

कार्यक्रम के अन्तर्गत रेलवे कॉलोनियों मे कचरा पृथक्कीकरण अभियान चलाया गया। इस अभियानों के माध्यम से रेल परिवार के सदस्यों को घरेलू कचरे को उचित श्रेणियों में पृथक करने, गीले एवं सूखे कचरे को अलग-अलग रखने तथा कचरे के वैज्ञानिक तरीकों से निस्तारण हेतु जागरूक किया गया। पर्यावरण संरक्षण एवं सतत जीवनशैली को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ‘जीरो वेस्ट होम बुकलेट‘ का वितरण किया गया। पुस्तिका में घरेलू स्तर पर कचरे को कम करने, वस्तुओं के पुनः उपयोग, कचरा पृथक्कीकरण तथा पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली अपनाने के संबंध में उपयोगी जानकारी एवं सुझाव दिये गए हैं।
इसके अतिरिक्त यांत्रिक कारख् ाने में अनुपयोगी एवं बेस्ट सामग्री से विभिन्न आकर्षक कलाकृ तियां तैयार की गयी जिन्हें उपयुक्त स्थानों पर प्रदर्शित किया गया। इस पहल के माध्यम से वेस्ट सामग्री के रचनात्मक पुनः उपयोग तथा संसाधनो के संरक्षण की संभावनाओं को प्रदर्शित किया गया। इस अवसर पर उप मुख्य मांत्रिक इंजीनियर/ई.एन.एच.एम. महेश प्रताप तथा यांत्रिक विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम के माध्यम में कम करें, पुनः उपयोग करें, कचरा प्रबंधन के दायित्व के बारे में अधिकारियों, कर्मचारियों एवं रेल परिवार के सदस्यों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी सामूहिक जिम्मेदारी निभाने तथा मिशन लाइफ के सिद्धांतों को दैनिक जीवन एवं कार्यप्रणाली में अपनाने का संदेश दिया गया।

 

 

 

 

Must Read