प्राथमिक विद्यालय शंकरपुर सांखी में हर्षोल्लास से मनायी गयी दीपावली
बच्चों ने सजायी आकर्षक रंगोली, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चे सम्मानित
तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
संत कबीर नगर। धनघटा तहसील क्षेत्र के नाथनगर विकास खंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय शंकरपुर सांखी में दीपावली का पर्व हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया। छात्र-छात्राओं के बीच रंगोली एवं कला प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान विद्यालय के सहायक अध्यापक, शिक्षामित्र, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष, रसोइया, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, सहायिका एवं सफाई कर्मचारी को वस्त्र, मिष्ठान और नकद धनराशि भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं सभी बच्चों को मिठाई खिलाकर दीपावली की खुशियां साझा की गईं। इस आयोजन से बच्चों के चेहरों पर खुशी और विद्यालय परिवार के सदस्यों में आपसी प्रेम, सम्मान एवं अपनत्व का भाव देखने को मिला। अंत में प्रधानाध्यापक इन्द्रभान ने सभी से प्रदूषण मुक्त एवं सुरक्षित दीपावली मनाने की अपील किया। साथ ही विद्यालय परिवार और समस्त देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।











