HomeTrendingपठानपुरा में नई सड़क का हुआ उद्घाटन

पठानपुरा में नई सड़क का हुआ उद्घाटन

  • पठानपुरा में नई सड़क का हुआ उद्घाटन

तेजस टूडे ब्यूरो
नजीबाबाद, बिजनौर। नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 17, मोहल्ला पठानपुरा में विकास कार्यों की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए शनिवार को नवनिर्मित सड़क का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। इस दौरान वार्ड नंबर 17 के सभासदपति मोहम्मद इब्राहीम एडवोकेट ने मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचकर रिबन काटा और सड़क को स्थानीय निवासियों के सुपुर्द किया। इस के आलावा नाले वाले मस्जिद से गढ़ी वाली पुलिया तक नव निर्माण, अकबर कुरैशी के मकान से कांजी हाउस तक नई सड़क का निर्माण कराया गया है।
लंबे समय से बनी समस्या से मिली मुक्ति। मोहल्ला पठानपुरा में सड़क लंबे समय से जर्जर स्थिति में थी जिसके कारण बारिश के दिनों में जलभराव और गड्ढों से स्थानीय लोगों, विशेषकर बच्चों और बुजुर्गों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। वार्डवासियों की इस समस्या को प्राथमिकता पर लेते हुए नगर पालिका परिषद की ओर से सड़क निर्माण का कार्य स्वीकृत कराकर पूरा कराया गया। उद्घाटन के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए मोहम्मद इब्राहीम एडवोकेट ने कहा कि वार्ड नंबर 17 के प्रत्येक नागरिक को मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराना उनकी पहली प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं – जैसे पक्की सड़कें, सुव्यवस्थित जल निकासी (नालियां) और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए हम लगातार प्रयासरत हैं। विकास कार्यों में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा।” सड़क का निर्माण कार्य पूरा होने और उद्घाटन के बाद स्थानीय लोगों ने खुशी जताई तथा सभासद प्रतिनिधि का आभार व्यक्त किया। क्षेत्रवासियों का कहना था कि पक्की सड़क बनने से अब आवागमन आसान होगा और गंदगी व जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, समाजसेवी और भारी संख्या में मोहल्लावासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों में मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया गया।

 

 

 

 

 

Must Read