HomeTrendingप्रयागराज के दो दुकानों में लगी आग से मचा हड़कम्प

प्रयागराज के दो दुकानों में लगी आग से मचा हड़कम्प

  • प्रयागराज के दो दुकानों में लगी आग से मचा हड़कम्प

तेजस टूडे ब्यूरो
राजीव जायसवाल
प्रयागराज। अल्लापुर में शनिवार सुबह लेबर चौराहे के पास दो दुकानों में अचानक आग लग गई। एक दुकान कपड़े और दूसरी फोटोस्टेट की थी। देखते ही देखते कुछ ही देर में आग ने दोनों दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। इससे दोनों दुकानों में रखा सामान और मशीनें जलकर राख हो गईं। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। फायर अफसरों ने शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई है। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे दुकानों के अंदर से धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने मकान मालिक बृजेश गुप्ता को इसकी जानकारी दी। वह ऊपर की मंजिल पर रहते हैं। वे नीचे पहुंचे और इसके बाद दुकान मालिकों को सूचना दी गई। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश किया। इसके बाद पुलिस और दमकल को सूचना दी गई। दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। फोटो स्टेट की दुकान में मशीनें और दूसरे उपकरण भी आग की चपेट में आने से खराब हो गये।

 

 

 

 

Must Read