नवागत खण्ड शिक्षा अधिकारी का हुआ स्वागत
जो करेगा बात साफ, उसके सदा रहेंगे हम साथ: बीईओ
तेजस टूडे सं.
सौरभ सिंह
सिकरारा, जौनपुर। नवागत खंड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार का ब्लॉक संसाधन केंद्र सिकरारा पर उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ ने गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
इस मौके पर श्री कुमार ने कहा कि जो किसी भी समस्या पर अपनी बातें साफ-साफ बतायेगा, उसके लिए हम सदैव साथ खड़े रहेंगे। विकास खंड को उच्चतम बिंदु तक ले जाने के लिए सभी शिक्षकों का सहयोग लेने के साथ ही मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। कार्यालय संबंधी किसी भी प्रकार के पत्रावली का निस्तारण यथाशीघ्र करते हुए शिक्षकों के सम्मान को सर्वोपरि रखा जाएगा। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ देशबंधु यादव ने किया। वहीं संगठन के कई शिक्षकों ने अपने विचार व्यक्त किये।
इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ संरक्षक विनोद पाल, रामचंद्र यादव, ब्लॉक अध्यक्ष धीरेंद्र यादव, मंत्री ओंकार पाल, उपाध्यक्ष शरद जी, मयेद्र सिंह, शिवशंकर, विमल कुमार, स्वामीनाथ, विनोद कुमार, संजय रजक, विनोद, राहुल, राजेश, बालेंद्र, रविंद्र कुमार, मुकेश, समरजीत, सुशील यादव, रजनीश कुमार, रमाकांत, विजय प्रताप, सुरेंद्र प्रजापति, अमन सिंह, त्रिभुवन नाथ फौजी, संतोष रजक, डॉ. कृपानिधि, अनिल प्रताप, राजेश कुमार, अतुल यादव, रेखा मौर्य सहित तमाम शिक्षक—शिक्षिका उपस्थित रहे।











