Jaunpur News : नवागत बीडीओ अनिल सिंह ने संभाला पदभार
सौरभ सिंह
सिकरारा, जौनपुर। स्थानीय ब्लॉक के नवागत बीडीओ अनिल कुमार सिंह ने गुरूवार को पदभार ग्रहण किया। इसके बाद ग्राम विकास अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। जिसमें मनरेगा के पैसों से ग्राम में शेष कार्यों को करवाने पर बल दिया।

साथ ही अमृत सरोवर कायाकल्प व अन्य मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने चेताया कि गांव में बैठकर सभी सचिव मृत्यु व जन्म प्रमाण पत्र बनवायें। अगर कोई ग्रामीण ब्लॉक पर इस संदर्भ में आता है तो सचिवों को तत्काल निलंबित किया जायेगा। साथ ही कहा कि कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















