HomeJaunpurJaunpur News : अनिश्चितकालीन हड़ताल के बाद एसडीएम के कोर्ट में बैठने...

Jaunpur News : अनिश्चितकालीन हड़ताल के बाद एसडीएम के कोर्ट में बैठने पर अधिवक्ता आक्रोशित

Jaunpur News : अनिश्चितकालीन हड़ताल के बाद एसडीएम के कोर्ट में बैठने पर अधिवक्ता आक्रोशित

तहसील व न्यायालय में किया हंगामा व नारेबाजी
घण्टों चला अधिवक्ताओं व उपजिलाधिकारी में नोंक-झोंक
विपिन मौर्य एडवोकेट
मछलीशहर, जौनपुर। अनिश्चितकालीन हड़ताल के बावजूद उपजिलाधिकारी ज्योति सिंह के कोर्ट में बैठने पर अधिवक्ताओं ने हंगामा शुरु कर दिया। तहसील व न्यायालय में जमकर हुई नारेबाजी व विरोध के बाद एसडीएम को कोर्ट से उठना पड़ा। दोनों पक्षों में घंटों नोंक झोक होती रही। जानकारी के अनुसार बुधवार को हुई अधिवक्ता संघ की आकस्मिक बैठक में एसडीएम के कार्य व्यवहार से असंतुष्ट अधिवक्ता संघ ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया था कि उनके स्थानांतरण तक अधिवक्ताओं की हड़ताल जारी रहेगी।

उपजिलाधिकारी ने सुबह जनता दरबार में किसी अधिवक्ता को अपने कार्यालय में प्रार्थना पत्र लेकर जाने से रोक लगा दिया और अधिवक्ताओं के प्रस्ताव को अस्वीकार करते हुये गुरुवार को कोर्ट करने लगी। इस पर अधिवक्ता आक्रोशित हो गये। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष भरत लाल यादव के नेतृत्व में सैकड़ों अधिवक्ता नारेबाजी करते हुये न्यायालय में पहुंच गये और घंटों नोंक झोंक होती रही। अधिवक्ताओं के भारी विरोध के बाद अन्ततः न्यायालय से उठना पड़ा। उपजिलाधिकारी ने अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाने का आश्वासन देते हुये अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष से अपने प्रस्ताव पर पुनर्विचार व वार्ता करने का अनुरोध किया। अध्यक्ष ने अधिवक्ताओं की शुक्रवार को बैठक कर अगली रणनीति पर विचार करने की बात कही। इस अवसर पर महामंत्री कमलेश कुमार, वरिष्ठ अधिवक्ता जगदम्बा प्रसाद मिश्रा, दिनेश चंद्र सिन्हा, अशोक श्रीवास्तव, प्रेम बिहारी यादव, यज्ञ नारायण सिंह, सरजू प्रसाद बिन्द, हरि नायक तिवारी, इन्दू प्रकाश सिंह, विनय पाण्डेय, विपिन मौर्य, बाबू राम, वीरेन्द्र मौर्य, पवन गुप्ता, प्रदीप श्रीवास्तव, वीरेन्द्र मौर्य, विकास यादव, सुशील तिवारी, अनुराग श्रीवास्तव, योगेन्द्र नाथ, राहुल तिवारी, अरुण श्रीवास्तव, बाबा रमेश यादव, सुरेश यादव, राजबहादुर यादव आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read