JAUNPUR NEWS : बेघर हुये लोगों का सहारा बना ‘नेकी घर’
आग लगने से बर्बाद परिवार के दर्द को किया साझा
विपिन सैनी
जौनपुर। खुटहन विकास खंड के नौली गांव में बीते 13 दिसंबर को अचानक आग लगने से राजभर परिवार के बदन पर कपड़े छोड़ मवेशी सहित गृहस्थी के सब सामान जलकर खाक हो गया। इसकी जानकारी मिलने पर नेकी घर संस्था टीम के खुटहन प्रभारी जितेंद्र शर्मा द्वारा नेकी घर जिला कार्यालय के वरिष्ठ लोगों को दी गयी। इसी को लेकर रविवार को नेकी घर के सदस्यों के टीम ने पीड़ित परिवार में पहुंचकर दर्द को साझा करते हुए गर्म कपड़े इत्यादि से मदद कर अन्य मदद करने हेतु वादा किया।
नेकी घर चैरिटेबल ट्रस्ट की संरक्षक श्रीमती नीलम यादव ने बताया कि ज्यों ही जानकारी प्राप्त हुई कि गरीब विक्रम राजभर के घर आग लगने से उसका परिवार भीख मांगने को मजबूर हो गया है तो तत्काल ट्रस्ट के सदस्यों को सूचित कर सामान की व्यवस्था कर नौली गांव मदद भेजा गया। ट्रस्ट की अध्यक्ष लता सर्वेश मौर्या ने बताया कि नेकी घर एक ऐसी मुहिम है जो युवाओं द्वारा संचालित की जा रही है और नेकी घर हर समय गरीब, अनाथ, बेसहारा, वृद्ध ,विकलांग, लोगों की मदद के लिए सदैव अग्रणी वह तत्पर रहता है।
उक्त गांव में सहयोगकर्ता के रूप में लखंदर राजभर सेक्टर संयोजक भाजपा, अमित राजभर बूथ अध्यक्ष, दिनेश राजभर, पप्पू राजभर आदि के साथ नेकी घर टीम के धर्मेंद्र विश्वकर्मा, जितेंद्र शर्मा, आंसी साहू, अंजू पाठक, मुन्ना प्रधान, कमलेश प्रजापति, चंदन विश्वकर्मा, सुधीर, कमलेश मौर्य, संदीप मौर्य, डॉ आर्एन प्रजापति, सुभाष चतुर्वेदी, सुरेश अग्रहरि, पल्लवी अग्रहरि, शौर्य मौर्य समेत अनेक लोगों ने सहयोग किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











