HomeJaunpurJaunpur News : भूकम्प आपदा पर एनडीआरएफ व जिला प्रशासन ने किया...

Jaunpur News : भूकम्प आपदा पर एनडीआरएफ व जिला प्रशासन ने किया संयुक्त मॉक अभ्यास

Jaunpur News : भूकम्प आपदा पर एनडीआरएफ व जिला प्रशासन ने किया संयुक्त मॉक अभ्यास

जौनपुर। आपदा जोखिम नियुनीकरण हेतु उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश के हितधारकों के साथ कमान्डेंट मनोज शर्मा के दिशा-निर्देशन में 11 एनडीआरएफ वाराणसी की टीमें विभिन्न एजेंसियों के साथ सामंजस्य स्थापित करते हुए संयुक्त मॉक अभ्यास का आयोजन कर रही हैं।

इसी कड़ी में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय व विकास भवन में 11 एनडीआरएफ के सहायक कमांडेंट स्वराज कमल की अगुवाई में जिला प्रशासन सहित अन्य हितधारकों द्वारा संयुक्त रूप से भूकंप पर एक मॉक अभ्यास आयोजित किया गया। इस दौरान भूकंप पर एक परिदृश्य को चित्रित किया गया जिसमें कलेक्ट्रेट कार्यालय, विकास भवन की एक इमारत ढह गई और कुछ कर्मचारी जख्मी हालत में फंस गए। तद्नुसार ईओसी (इमेरजेन्सी आपरेशन सेटर) को घटना के बारे में सूचित किया गया जिसने एनडीआरएफ के नियंत्रण कक्ष एवं सभी संबंधित हितधारकों को आपात प्रतिक्रिया के लिए सूचित किया। एनडीआरएफ की टीम के पहुंचने से पहले सतही पीड़ितों को प्रथम उत्तरदाताओं ने सुरक्षित निकाल लिया। घटनास्थल पर पहुंचने पर एनडीआरएफ की टीम ने प्रारंभिक आकलन किया और एक साथ आपरेशन का बेस, कमांड पोस्ट, मेडिकल पोस्ट, कम्युनिकेशन पोस्ट स्थापित किए गए।

आकलन के तुरंत बाद टीम ने रेस्क्यू आपरेशन शुरू किया और कटिंग उपकरणों का इस्तेमाल करते हुए इमारत में क्षैतिज पहुँच बनाकर गंभीर रूप से फंसे पीड़ितों को बचाया। दूसरी मंजिल में फंसे अन्य पीड़ितों को विभिन्न रस्सी बचाव तकनीकों से बचाया गया। पीड़ितों को मेडिकल एजेंसियों द्वारा अस्पताल पूर्व उपचार देने के बाद अस्पताल पहुंचाया गया। यह पूरा मॉक अभ्यास इंसिडेंट रिस्पांस सिस्टम के दिशानिर्देशों के अनुसार आयोजित किया गया था और पूरी प्रक्रिया का पालन किया गया। इस अवसर पर सांसद श्याम सिंह यादव, जिलाधिकारी मनीष वर्मा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सहानी, मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम, अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व राम प्रकाश, अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट के अलावा डीडीएमए, पुलिस, पीएसी, अग्निशमन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, मीडियाकर्मियों एवं स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read