सीडीओ ने लीलौर झील का किया निरीक्षण
रामू कठेरिया
सिरौली, बरेली। मुख्य विकास अधिकारी जग प्रवेश ने ब्लाक मुख्यालय का औचक निरीक्षण किया। खण्ड विकास अधिकारी के कार्यालय में बैठकर उन्होंने सभी कर्मचारियों से कराए जा रहे विकास कार्यों की प्रगति के बारे में पूछा।
यहाँ के निरीक्षण के बाद सीडीओ महाभारत कालीन प्राचीन लीलौर झील पहुंचे और बहां पहुंच कर झील में पानी आने स्त्रोत के बारे में डीसी मनरेगा गंगाराम व खण्ड विकास अधिकारी रामनगर आशीष पाल से जानकारी ली तो अधिकारियों ने बताया रामपुर के गांव भौंरकी की तरफ से यहाँ जल आ सकता है। बरेली की सीमा में नहर भी बना दी गई है। इस दौरान उन्होंने वृक्षारोपण के बारे में भी जानकारी ली और अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया। इस अवसर पर एडीओ पंचायत प्रमोद सक्सेना, करन सिंह, दिवाकर, धर्मवीर, लालाराम सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















