HomeJaunpurJaunpur News : नम्रता स्वर्ण तो रेनू ने कांस्य जीत कर जौनपुर...

Jaunpur News : नम्रता स्वर्ण तो रेनू ने कांस्य जीत कर जौनपुर का नाम किया रोशन

Jaunpur News : नम्रता स्वर्ण तो रेनू ने कांस्य जीत कर जौनपुर का नाम किया रोशन

आरएस यादव
मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय तहसील क्षेत्र में संचालित जयहिंद एकेडमी आफ मार्शल आर्ट के कोच मनोज यादव के नेतृत्त्व में आखिल भारतीय अन्तर विश्वविद्यालय स्पर्धा में पूर्वान्चल विश्वविद्यालय की तरफ से 70 किलो भार वर्ग में शिवगोविन्द महाविद्यालय मछलीशहर की एमए द्वितीय वर्ष की छात्रा नम्रता यादव व बीए तृतीय वर्ष की छात्रा रेनू यादव ने महर्षि दयानन्द विश्वविद्यालय रोहतक द्वारा ग्रेपलिंग (कुश्ती) प्रतियोगिता में भाग लेकर नम्रता यादव ने स्वर्ण पदक हासिल किया तथा रेनू यादव ने कांस्य पदक हासिल किया।

बता दें कि नम्रता यादव ने वर्ष 2021 में नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय ग्रेपलिंग कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेकर स्वर्ण पदक लिया था। वहीं रेनू यादव ने रजत पदक हासिल किया था। नम्रता यादव नेवढ़िया बरईपार गांव निवासी है। रेनू यादव चकनवावाद बरहता की निवासी है। वहीं इस जीत की खुशी में लोग बधाईयां दे रहे हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read