हापुड़ में 14 मई को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन
अनिल कश्यप
हापुड़। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में जनपद न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हापुड़ के आदेशानुसार लवली जायसवाल न्यायाधीश व प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हापुड़ के द्वारा यह जानकारी दी गई कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 14 मई दिन शनिवार को जनपद न्यायालय प्रागंण हापुड़ में तथा जनपद के समस्त बाह्य न्यायालय व समस्त तहसील स्तर में किया जा रहा है जिसमें वादकारी तथा अधिवक्तागण कोविड-19 के संबंध में जारी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए समस्त निस्तारित योग्य वादों का निस्तारण करा सकेंगे।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रभारी सचिव न्यायाधीश के द्वारा जनपद न्यायाधीश बृजेंद्र मणि त्रिपाठी के निर्देश अनुसार बताया गया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत में आपराधिक शमनीय वाद, धारा 138 पराक्रमय लिखित अधिनियम, बैंक वसूली वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिकाएं, पारिवारिक विवाद, श्रम विवाद, भूमि अधिग्रहण वाद, विद्युत एवं जल बिल विवाद, राजस्व संबंधी वाद अन्य सिविल वाद (किराया सुखाधिकार व्य्यादेश, विशिष्ट अनुतोष वाद) बैंक के प्रीलिटिगेशन विवाद सहित अन्य सम्यक विवादों को सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण कराया जा सकता है। समस्त विद्वान अधिवक्तागण एवं वादकारीगण अपने मामलों को संबंधित न्यायालय में प्रार्थना पत्र के माध्यम से लगवाकर राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारण करवा कर लाभ उठा सकते हैं। जनपद न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हापुड़ द्वारा बताया गया कि आगामी 14 मई को लगने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में शासन द्वारा जारी कोविड-19 से संबंधित समस्त गाइडलाइंस का अक्षरतः पालन किया जाएगा तथा राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाया जाएगा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















