HomeJaunpurJaunpur News: संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन 17 से

Jaunpur News: संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन 17 से

  • संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन 17 से

तेजस टूडे सं.
बिपिन सैनी
चौकियां धाम, जौनपुर। मां शीतला चौकियां धाम क्षेत्र में स्थित रामदासपुर नेवादा में सात दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा कथा का आयोजन होगा जिसकी तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं।कथा 17 नवंबर मंगलवार की सायं 5 बजे से प्रारंभ होगी जो रात्रि 9 बजे तक चलेगी। आयोजक मण्डल कार्यकर्ताओं द्वारा जनपद के समस्त कथा धर्मप्रेमियों को सपरिवार सादर आमंत्रित किया गया है। इस बार होने वाले संगीतमय श्रीराम कथा व्यास अनिल पाण्डेय मानस वत्सल अपने मुखारबिन्द से श्रीराम कथा श्रवण का मौका कथा प्रेमियों को प्रवचन सुनने को मिलेगा। आयोजनकर्ताओं द्वारा समस्त कथा धर्मप्रेमियों से अपील किया कि कथा पंडाल में पहुंचकर कथा श्रवण कर पुण्य के भागी बने।

 

 

 

 

Must Read