HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : 31 को सूरत—छपरा साप्ताहिक ट्रेन को हरी झण्डी दिखायेंगे...

JAUNPUR NEWS : 31 को सूरत—छपरा साप्ताहिक ट्रेन को हरी झण्डी दिखायेंगे सांसद बीपी सरोज

JAUNPUR NEWS : 31 को सूरत—छपरा साप्ताहिक ट्रेन को हरी झण्डी दिखायेंगे सांसद बीपी सरोज

जौनपुर। जनसम्पर्क अधिकारी वाराणसी अशोक कुमार ने बताया कि रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु गाड़ी संख्या 09065/09066 सूरत-छपरा-सूरत साप्ताहिक सुपर फास्ट एक्सप्रेस को औंड़िहार-जौनपुर रेल खण्ड पर पड़ने वाले केराकत रेलवे स्टेशन पर दो मिनट का ठहराव प्रदान किये जाने की स्वीकृति प्रदान की है। इसके अनुसार 31 अक्टूबर से केराकत स्टेशन पर गाड़ी सं 09065 सूरत-छपरा एक्सप्रेस गाड़ी 09.15 बजे पहुंचकर दो मिनट का ठहराव लेकर 09.17 बजे छपरा के लिए प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाड़ी सं० 09066 छपरा-सूरत एक्सप्रेस केराकत स्टेशन पर 12.05 बजे पहुंचकर दो मिनट का ठहराव लेकर 12.07 बजे सूरत के लिए प्रस्थान करेगी। मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र के केराकत के क्षेत्रीय जनता सूरत-छपरा-सूरत साप्ताहिक सुपर फास्ट एक्सप्रेस ट्रेन की केराकत स्टेशन पर ठहराव की मांग कर रहे थे। जनभावनाओं को ध्यान में रखकर सांसद बीपी सरोज ने केन्द्रीय रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव के समक्ष केराकत रेलवे स्टेशन पर ठहराव की मांग रखी थी जिसके परिणामस्वरूप रेल प्रशाशन द्वारा सूरत-छपरा-सूरत साप्ताहिक सुपर फास्ट एक्सप्रेस को केराकत स्टेशन पर ठहराव दिया गया है। 31 अक्टूबर को केराकत रेलवे स्टेशन पर प्रातः 8 से आयोजित समारोह से सांसद मछलीशहर बी0पी0 सरोज द्वारा गाड़ी सं 09065 सूरत-छपरा साप्ताहिक सुपर फास्ट एक्सप्रेस को हरी झण्डी दिखाकर ठहराव का शुभारम्भ किया जाएगा। उक्त अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) रोशन लाल यादव समेत वाराणसी मंडल के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read