HomeJaunpurJaunpur News : सहायक शिक्षा निदेशक की अध्यक्षता में हुई मासिक बैठक

Jaunpur News : सहायक शिक्षा निदेशक की अध्यक्षता में हुई मासिक बैठक

Jaunpur News : सहायक शिक्षा निदेशक की अध्यक्षता में हुई मासिक बैठक

जौनपुर। सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक वाराणसी मंडल एवं प्राचार्य जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान अवध किशोर सिंह की अध्यक्षता में मिशन प्रेरणा के अंतर्गत संचालित समस्त गतिविधियों के संदर्भ में मासिक बैठक डायट परिसर सभागार में हुई। इस मौके पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. गोरखनाथ पटेल ने बैठक एजेंडा से संबंधित सभी 33 बिंदुओं पर समस्त ब्लाक के एआरपी खंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से सूचनाओं का आदान-प्रदान किया।

साथ ही निर्देशित किए की जनपद को प्रेरक जनपद बनाने में सभी लोग त्वरित गति से निरंतर कार्य योजना बनाकर कार्य करते रहें। एडी बेसिक मुख्य विषय मुख्य विकास अधिकारी ने गणित विषय के संदर्भ में किए जा रहे उपचारात्मक शिक्षण की प्रगति का जायजा लेते हुये कहा कि 30 अक्टूबर को होने वाली परीक्षा को सभी लोग गंभीरता से लें। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता डायट रविंद्र नाथ यादव, जिला समन्वयक प्रशिक्षण सुरेश पांडेय, समस्त खंड शिक्षा अधिकारी, एसआरजी, एआरपी, डायट मेंटर्स आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डायट प्रवक्ता पोरोमा बनर्जी ने किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

Must Read