Jaunpur News : पत्रकार के निधन पर शोकसभा आयोजित
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर की सामाजिक रचनात्मक एवं सांस्कृतिक संस्था इन्दिरा ज्योति क्लब की एक बैठक पुराना चौक मोहल्ले में आयोजित किया गया। बैठक में जनपद के वरिष्ठ पत्रकार एवं विभिन्न संस्थाओं से जुड़े चन्द्रेश मिश्रा के विगत दिनों हुए निधन पर शोक सभा कर श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने श्री मिश्र के जीवन में किये गये सद्कर्मों पर प्रकाश डाला।

इस दौरान दो मिनट का मौन रख दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की गई। शोकसभा में वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार सिंह, संरक्षक एवं पूर्व अध्यक्ष मनोज गुप्त, जय प्रकाश गुप्त, अशोक अग्रहरि, उमानाथ जायसवाल, रतन अग्रहरि, धर्मेंद्र अग्रहरि, सुनील शर्मा, रमेश कुमार, प्रेम चन्द्र जायसवाल, राजकुमार जायसवाल, अजय कुमार, कृष्ण चन्द्र, राजेश बरनवाल आदि मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।







