Jaunpur News: राज्यमंत्री ने पीड़ित परिवार को सौंपा 10 लाख का चेक

  • राज्यमंत्री ने पीड़ित परिवार को सौंपा 10 लाख का चेक

तेजस टूडे ब्यूरो
अजय पाण्डेय
जौनपुर। प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने सदर विधानसभा क्षेत्र के विकास खण्ड करंजाकला के ग्रामसभा खम्मौर के ग्राम प्रधान डॉ रामजनम यादव जिनका विगत दिनों में एक दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी, के आवास पर शुक्रवार को पहुंचकर उनकी पत्नी गीता को पंचायत कल्याण कोष से 10 लाख रूपये का चेक दिया। साथ ही उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाते हुये कहा कि प्रदेश की योगी सरकार जनपद जौनपुर ही नहीं, पूरे पूर्वांचल का विकास करते हुए सड़क यातायात व्यवस्था को बेहतर करने पर लगी हुई है। गरीब, असहाय, जरूरतमंद लोगों के लिए हमेशा मदद कर रही है। लोगों को उनके ही जिले में रोजगार के नए आयाम स्थापित किया जा रहे हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत राज अधिकारी, प्रमुख प्रतिनिधि सुनील यादव, मीडिया प्रभारी मनीष श्रीवास्तव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA