शिक्षा ही बच्चों के सर्वांगीण विकास की धुरी: राम गोपाल वर्मा
तेजस टूडे ब्यूरो
विशाल रस्तोगी
बिसवां, सीतापुर। बाबा छोटे लाल बाल विद्यालय रामा भारी का वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरित किया गया। इस मौके पर बोलते हुए मुख्य अतिथि राम गोपाल वर्मा पूर्व प्रधानाध्यापक एवं प्रगतिशील कृषक ने कहा कि शिक्षा ही बच्चों के सर्वांगीण विकास की धुरी है। हमारे आज के क्षात्र ही कल के भारत के भविष्य हैं। विशिष्ट अतिथि समाजसेवी डा. लतीफ अहमद ने सभी बच्चों को टिफिन देते हुए कहा सभी अभिभावक अपने पाल्यों के शिक्षा व स्वास्थ्य की ओर विशेष ध्यान दें।
विद्यालय प्रबन्धक साहित्य भूषण कमलेश मौर्य मृदु ने कहा कि शिक्षा का अर्थ केवल ज्ञानवान अथवा विद्वान होना ही नहीं वरन संस्कारवान होना भी है। संस्कार हमे अच्छा विवेकवान मनुष्य बनाते हैं। हम अच्छे नागरिक बनकर राष्ट्र की प्रगति में सहायक बने तभी हमारा देश विश्व गुरु के रुप में पुनः प्रतिष्ठित होगा। विद्यालय के सह व्यवस्थापक रामनरेश मौर्य पुजारी ने अतिथियों का स्वागत किया तथा प्रधानाध्यापक अश्विनी श्रीवास्तव ने आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के सचिव रमेश चंद्र मौर्य, सहायक अध्यापिका आश्मा खातून, दीपू चौहान, आदर्श मौर्य सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA







