Tuesday, June 9, 2026
HomeJaunpurJaunpur News: गंगा सतलज एक्सप्रेस की चपेट से अधेड़ की हुई दर्दनाक...

Jaunpur News: गंगा सतलज एक्सप्रेस की चपेट से अधेड़ की हुई दर्दनाक मौत

-

  • गंगा सतलज एक्सप्रेस की चपेट से अधेड़ की हुई दर्दनाक मौत

  • मानीकला हाल्ट के पास हुआ हादसा, शव की नहीं हो सकी शिनाख्त

तेजस टूडे सं.
राकेश शर्मा
खेतासराय, जौनपुर। वाराणसी–अयोध्या रेल प्रखंड मार्ग पर रविवार की सुबह एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। खेतासराय थाना क्षेत्र के मानीकलां हाल्ट के समीप गंगा सतलज एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही खेतासराय पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी।

सुबह करीब 8 बजे हुआ दर्दनाक हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रविवार सुबह लगभग 8 बजे गंगा सतलज एक्सप्रेस मानी कलां हाल्ट के समीप गेट संख्या 52सी से गुजर रही थी। उसी दौरान एक अधेड़ व्यक्ति अचानक रेलवे ट्रैक के करीब पहुँच गया और तेज रफ्तार ट्रेन की ज़द में आ गया। ट्रेन की टक्कर इतनी भीषण थी कि व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे का दृश्य इतना भयावह था कि आस—पास मौजूद लोग दहशत में आ गए। घटना के तुरंत बाद रेलवे ट्रैक के आस—पास अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने फौरन खेतासराय पुलिस को हादसे की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुँच गई और हालात का जायज़ा लिया।

मृतक की शिनाख्त कराने में जुटी पुलिस
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आसपास मौजूद लोगों तथा राहगीरों से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन काफी कोशिशों के बावजूद उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 50 वर्ष के आस—पास प्रतीत हो रही है। वह सफेद रंग की बनियान और नीले रंग की चेकदार लूंगी पहने हुए था। उसके गले में काले रंग का धागा भी मिला है। पुलिस का कहना है कि मृतक के पास से कोई पहचान पत्र या अन्य दस्तावेज बरामद नहीं हुए हैं जिससे उसकी पहचान सुनिश्चित की जा सके। यही वजह है कि पुलिस को शिनाख्त कराने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

आस-पास के थानों को भेजी गई सूचना
खेतासराय पुलिस ने मृतक की पहचान के लिए आसपास के थाना क्षेत्रों को सूचना भेज दी है। इसके अलावा स्थानीय लोगों और ग्राम प्रधानों को भी मृतक के हुलिये की जानकारी दी गई है, ताकि उसकी पहचान हो सके। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की तहकीकात में जुटी हुई है। स्थानीय लोगों के बीच हादसे को लेकर तरह-तरह की चर्चाएँ होती रहीं। कुछ लोगों का मानना है कि व्यक्ति रेलवे लाइन पार करने की कोशिश कर रहा था जबकि कुछ लोग इसे महज हादसा बता रहे हैं। हालांकि पुलिस अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुँची है।

पंचनामा भरकर शव भेजा गया मोर्चरी हाउस
पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मृतक की शिनाख्त कराने के प्रयास लगातार जारी हैं। इस दर्दनाक हादसे के बाद इलाके में शोक और मायूसी का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने रेलवे प्रशासन से ट्रैक के आस—पास सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने तथा लोगों को जागरूक करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

LATEST POSTS

Jaunpur News: मोहर्रम कमेटी ने सौंपा ज्ञापन

मोहर्रम कमेटी ने सौंपा ज्ञापनतेजस टूडे सं. जौनपुर। मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष सैयद परवेज हसन ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। जिसमें...

Jaunpur News: हिरासत में लिया गया ट्रैक्टर दूसरे दिन ही छोड़े जाने पर उठ रहे सवाल

हिरासत में लिया गया ट्रैक्टर दूसरे दिन ही छोड़े जाने पर उठ रहे सवालतेजस टूडे सं. तरुण चौबे सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत इन दिनों...

Jaunpur News: विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोपतेजस टूडे सं. अनुपम मौर्य बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के महुआरी बनकट गांव में...

Jaunpur News: गुजर ताल के सौंदर्यीकरण व पर्यावरण संरक्षण को लेकर डीएम ने किया निरीक्षण

गुजर ताल के सौंदर्यीकरण व पर्यावरण संरक्षण को लेकर डीएम ने किया निरीक्षण गुज़र ताल किनारे वृहद पौधरोपण, सोलर एवं हाई मास्ट लाइट लगाने...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular