Jaunpur News : विषाक्त खाकर विवाहिता ने दी जान
डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के बुमकहां गांव में गृहकलह से क्षुब्ध विवाहिता ने कीटनाशक पदार्थ खाकर अपनी इह लीला समाप्त कर ली। विवाहिता की मौत के उपरांत मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने पर लिखित तहरीर दी है। जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासीअरविन्द विन्द की पत्नी पूजा (27) बीते शनिवार को गृहकलह से क्षुब्ध होकर कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। जानकारी होने पर परिजन इलाज हेतु उसे शाहगंज स्थित निजी अस्पताल ले गए जहां सोमवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।
मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन रोते बिलखते शव को घर ले आये इधर पूजा की मौत की खबर लगते ही मायके वाले मौके पर पहुंच गये और ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए थाने पर घटना की सूचना दिये। सूचना मिलते हीं थानाध्यक्ष संजय सिंह मौके पर पहुंच गए और शव को कब्जे में ले लिया। प्रकरण में मायके वालों की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत करते हुए शव को अन्त्त्य परीक्षण हेतु भेज दिया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













