HomeJaunpurJaunpur News : योग को जीवनशैली का हिस्सा बनायेंः प्रो. निर्मला एस....

Jaunpur News : योग को जीवनशैली का हिस्सा बनायेंः प्रो. निर्मला एस. मौर्य

Jaunpur News : योग को जीवनशैली का हिस्सा बनायेंः प्रो. निर्मला एस. मौर्य

पूविवि में अमृत योग सप्ताह का हुआ शुभारम्भ
सिद्दीकपुर, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के मुक्तांगन परिसर में खेलकूद परिषद, राष्ट्रीय सेवा योजना, रोवर्स रेंजर एवं मिशन शक्ति के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को अमृत योग सप्ताह का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने किया।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि अमृत योग सप्ताह उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर मनाया जा रहा है। भागमभाग की दुनिया में स्वास्थ्य विश्व की सबसे बड़ी चुनौती है, इसलिए योग को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाएं। इसे न केवल उस दिन, बल्कि अपने जीवन में इसे हर दिन अपनाएं और स्वास्थ्य को बेहतर बनाएं। आर्ट आफ लिविंग बेंगलूरू के योग प्रशिक्षक इं. अंकुश जी ने कहा कि योग व्यक्ति में आत्मविश्वास पैदा करता है। उन्होंने तितली आसन, शवआसन, सूर्य नमस्कार, नाड़ी शोधन, ताड़ आसन समेत कई आसनों को कराया। इसके पहले मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलित कर समारोह का शुभारंभ किया गया। योग प्रशिक्षक के साथ सहायक के रूप में विकास जी थे। इस अवसर पर कुलसचिव महेंद्र कुमार, सहायक कुलसचिव अमृत लाल, बबिता सिंह, डा. लक्ष्मी प्रसाद मौर्य, प्रो. बीबी तिवारी, प्रो. अजय प्रताप सिंह, प्रो. रजनीश भास्कर, डा. जाह्नवी श्रीवास्तव, डा. मनोज पांडेय, एनएसएस समन्वयक डा. राकेश यादव, डा. सुनील कुमार, डा. गिरधर मिश्र, डा. अवध बिहारी सिंह, डा. धीरेंद्र चौधरी, डा. पुनीत धवन, डा. दिव्यंदु मिश्र, डा. आलोक वर्मा, डा. इंद्रेश कुमार, मनमोहन भट्ट, अरूण शर्मा, पंकज सिंह, सुशील प्रजापति, धीरज श्रीवास्तव, अशोक सिंह, रजनीश सिंह, राजेश सिंह, आदर्श अरूण सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read