HomeJaunpurJaunpur News : फर्जी परीक्षक मामले की जांच के लिये बनी समितिः...

Jaunpur News : फर्जी परीक्षक मामले की जांच के लिये बनी समितिः कुलपति

Jaunpur News : फर्जी परीक्षक मामले की जांच के लिये बनी समितिः कुलपति

सिद्दीकपुर, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में चल रहे मूल्यांकन केंद्र में पकड़े गए फर्जी परीक्षक के खिलाफ विश्वविद्यालय प्रशासन सख्त हो गया है। कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य के कड़े निर्देश के बाद मामले की जांच के लिए विवि परिसर के शिक्षकों की चार सदस्यीय जांच कमेटी बनाई गई है।

Company commander accused of keeping money in the name of action

कमेटी मूल्यांकन के दौरान प्रकाश में आए मामले की छानबीन करेगी और अपनी रिपोर्ट कुलपति को प्रेषित करेगी। कुलपति प्रो. मौर्य के कहा कि चार सदस्यीय जांच समिति में प्रो. रवि प्रकाश, डा. रसिकेश, डा. गिरधर मिश्र और सहायक कुलसचिव अमृत लाल होंगे। उन्होंने कहा कि परीक्षा में सुचिता का मामला हो या पारदर्शी ढंग से उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन का मामला हो, विश्वविद्यालय किसी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए कृतसंकल्प है। पकड़े गए एक व्यक्ति के खिलाफ संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। शेष अन्य लोगों जांच के दायरे में हैं। पुलिस जांच और विश्वविद्यालय द्वारा गठित जांच समिति में दोषी पाए जाने पर संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मूल्यांकन केंद्र पर सभी प्रपत्रों की जांच के बाद ही अंदर जाने की अनुमति मिल रही है। कुलपति प्रो. मौर्य ने परीक्षा नियंत्रक समेत केंद्र समन्वयकों को हिदायत दी कि किसी भी प्रकार लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read