JAUNPUR NEWS : हज़रत फातमा जहरा की शहादत की याद में मजलिस आयोजित
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। हज़रत मोहम्मद साहब की इकलौती बेटी हज़रत फातिमा ज़हरा की शहादत की याद में मकतबे फातिमी भादी ख़ास शाहगंज की जानिब से मस्जिद औलाद हुसैन में 24 दिसंबर से आयोजन किया गया है। 30 दिसंबर तक चलेगी रात्रि में सात बजे शुरू होती है।
मजलिस में हिन्दुस्तान के मशहूर ओलमा तशरीफ़ लाते हैं जिसकी पांचवें दिन की मजलिस को मुज़फ्फ़रनगर से आए मौलाना सैयद मोहम्मद हुसैन हुसैनी ने फातिमा ज़हरा की ज़िंदगी पर रौशनी डाली। हज़रत फातिमा की कुल उम्र 18 वर्ष ज़िन्दा रही लेकिन हयात में जो ज़िंदगी गुज़ारी, वह सारी आलमें निसवं के लिए एक नमूनये अम्ल है। रसूल अपनी बेटी की ताज़ीम में खड़े हो जाते थे। बादे शहादते पैग़म्बर सैयदा पर जलता हुआ दरवाज़ा गिराया गया। मोहसिन शहीद हो गया। ज़ुल्म बढ़ता गया। ये सारे मसायब सुनकर लोगों की आंखें नम हो गईं या फाति या फातिमा की सदा बुलन्द हो गई लोग ज़ारो क़तार रोने लगे।
मजलिस की शुरुआत तेलावते कलामे पाकिस्तान से हुआ। इश्तेयाक हुसैन व हमनवां ने मर्सिया पेश किया। संचालन हुसैन अब्बास खान ने किया तो हसीन भादवी, शारिब जाफरी ने कलाम पेश किया। इस अवसर पर अबरार हुसैन, खुंशनूद भादवी, इन्तज़ार हुसैन, मेहंदी हसन, इकबाल भादवी आदि उपस्थित थे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











