माधव सेना ने कई लोगों को दी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
तेजस टूडे ब्यूरो
अजय पाण्डेय
जौनपुर। माधव सेना के जिलाध्यक्ष प्रवेश निषाद ने हाई कमान के निर्देश पर जिला कार्यकारिणी सहित ब्लाकस्तरीय विस्तार किया। प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से उन्होंने बताया कि विजय यादव को जिला महासचिव बनाया गया है। साथ ही शिव दास को ब्लॉक अध्यक्ष सिकरारा, दिलीप यादव ब्लॉक अध्यक्ष मड़ियाहूं एवं विनोद यादव ब्लॉक अध्यक्ष धर्मापुर बनाया गया है। इस बाबत उन्होंने कहा कि संगठन को विस्तार देने एवं आम जनमानस तक अपनी पहुंच बनाने के लिये निम्नलिखित लोगों को माधव सेना का पदाधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा शीघ्र ही जिले के सभी ब्लाकों पर मनोनयन कार्यक्रम किया जायेगा।
बृजेश यादव बनाये गये खुटहन अध्यक्ष
खुटहन, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के ईश्वरपुर सलहदीपुर निवासी युवा पत्रकार/समाजसेवी बृजेश यादव पुत्र लालता प्रसाद को नयी जिम्मेदारी सौंपी गयी। यह जिम्मेदारी माधव सेना (माधव जनजागरण ट्रस्ट) के जिलाध्यक्ष प्रवेश निषाद को दी गयी। श्री निषाद के अनुसार बृजेश यादव को माधव सेना को खुटहन ब्लाक अध्यक्ष बनाया गया। वहीं जानकारी होने पर श्री यादव के शुभचिन्तकों ने उन्हें बधाई देते हुये माधव सेना के प्रति आभार जताया।











