Jaunpur News : स्वच्छ पेयजल के प्रति किया जागरूक
जौनपुर। जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत आईएसए आयशा वेलफेयर सोसाइटी लखनऊ द्वारा राज्य पेयजल एवं स्वच्छता समिति उत्तर प्रदेश लखनऊ जिला पेयजल एवं स्वच्छता समिति व उत्तर प्रदेश जल निगम जौनपुर की देखरेख में विकास क्षेत्र सिरकोनी, धर्मापुर एवं मुफ्तीगंज के ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान की उपस्थिति में नुक्कड़ नाटक आयोजित कर स्वच्छ पेयजल आपूर्ति हेतु पाइप लाइन के माध्यम से हर घर जल की उपलब्धता, जल संचयन, जल संरक्षण, जल संवर्धन, जल जनित बीमारियां, अंशदान जलकर आदि के बारे में कुशल व प्रशिक्षित कलाकारों के माध्यम से लोगों को जागरुक किया गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।






