HomeJaunpurJaunpur News : लायंस क्लब शाहगंज स्टार ने राजपत जायसवाल को बनाया...

Jaunpur News : लायंस क्लब शाहगंज स्टार ने राजपत जायसवाल को बनाया अध्यक्ष

Jaunpur News : लायंस क्लब शाहगंज स्टार ने राजपत जायसवाल को बनाया अध्यक्ष

शाहगंज, जौनपुर। लायंस क्लब शाहगंज स्टार के 7वें अधिष्ठापन समारोह में राजपत जायसवाल को अध्यक्ष के रूप में अधिष्ठापित किया गया। पदारोहण अधिकारी के रूप में उपस्थित पूर्व मंडलाध्यक्ष बी एम सिंह ने अध्यक्ष के साथ ही नई कार्यकारिणी में शामिल सचिव संजीव जायसवाल, कोषाध्यक्ष मनोज पाण्डेय, उपाध्यक्ष मोहम्मद अब्बास, प्रवीण श्रीवास्तव, निर्देशक महेंद्र जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, मनीष अग्रहरि, डा. रफीक फारूकी, सतीश गुप्ता, पीआरओ दीपक सिंह को भी आरोहित कराया।

दीक्षा अधिकारी के रूप में उपस्थित उपमंडलाध्यक्ष द्वितीय एमजेएफ पीके सिंह ने नए सदस्यों यथा राजेश सिंह, सुजीत जायसवाल व संतोष जायसवाल को सदस्यता की शपथ दिलाई। मुख्य वक्ता के रूप में आये पूर्व मंडलाध्यक्ष पीएमजेएफ डा. क्षितिज शर्मा ने लायंस के सेवा कार्य के विषय में उपस्थित अतिथियों को अवगत कराते हुये नए प्रकल्पों के बारे में बताया। मुख्य अतिथि मंडलाध्यक्ष एमजेएफ चैतन्य पण्ड्या ने सपत्नीक उपस्थित होकर संस्था के कार्यों एवं जोन चेयरपर्सन मनोज जायसवाल की प्रसंशा करते हुये पूर्व में किये गए सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया। सभा का संचालन रविकान्त जायसवाल ने किया। इस अवसर पर सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा, गणेश सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

Must Read