Jaunpur News : लायंस क्लब क्षितिज ने किया निःशुल्क मधुमेह जांच शिविर का आयोजन
जौनपुर। लायंस क्लब क्षितिज द्वारा शहर के शाही किले के पास लोगों में मधुमेह के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से निःशुल्क मधुमेह जाँच शिविर लगाया गया। शिविर में लगभग 150 लोगों का मधुमेह परीक्षण किया गया और मधुमेह से बचने के उपाय बताये गए। संस्थाध्यक्ष विष्णु सहाय ने आज के खानपान को इसका प्रमुख कारण बताया व लोगों को अपनी जीवन शैली सुधारने व प्रतिदिन व्यायाम पर बल दिया। डा. प्रशांत ने लोगों के मधुमेह परीक्षण में अपना सहयोग प्रदान किया।
संस्थापक/अध्यक्ष शशांक सिंह ने नियमित रूप से सुबह टहलने को स्वस्थ के लिए लाभदायक बताया। इस अवसर पर सर्वेश जायसवाल, अजीत सोनकर, प्रदीप सिंह, नीरज सिंह, जय किशन साहू, सुनील जायसवाल, विनय वरौतिया, दिलीप जायसवाल, राजीव गुप्ता, संजय बैंकर, संजय जयसवाल, कौशल त्रिपाठी, सुनील कनौजिया, विशाल, डा. चन्दन नाथ सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम चेयरमैन डा. प्रशांत ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















