HomeJaunpurJaunpur News: पूतना की ही तरह दुर्जन भी सज्जन का रूप कर...

Jaunpur News: पूतना की ही तरह दुर्जन भी सज्जन का रूप कर लेते हैं धारण: देवी प्रसाद

  • पूतना की ही तरह दुर्जन भी सज्जन का रूप कर लेते हैं धारण: देवी प्रसाद

तेजस टूडे सं.
तरुण चौबे
सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के सुल्तानपुर ग्रामसभा में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का 5वां दिन शनिवार देर शाम सम्पन्न हुआ। उपस्थित श्रोताओं को कथा श्रवण करते हुए कथा व्यास देवी प्रसाद द्विवेदी ने 5वें दिन की कथा में भगवान श्री कृष्ण की बाल लीला, पूतना उद्धार अकासुर, बकासुर वध एवं गोवर्धन धारण की कथा का रसपान करायें। उन्होंने बताया कि भगवान श्री कृष्ण का जन्म सज्जनों की रक्षा के लिए ही हुआ था जिस कारण वे बाल्यकाल से ही सज्जनों की रक्षा के लिए दैत्यों का वध करना प्रारंभ कर दिये। उन्होंने बताया कि वर्तमान में पूतना की तरह ही दुर्जन सज्जन का रूप धारण कर लेते हैं लेकिन जब कोई भगवान कृष्ण जैसा महापुरुष उनके सामने आता है तो उन दुर्जनों का छिपा रुप भी सामने आ जाता है तथा उनका सर्वनाश भी हों जाता है।

कथा का संचालन विनोद तिवारी ने किया। इस अवसर पर कथा के मुख्य यजमान बुनेला देवी,विनोद शुक्ल, कुलगुरु गर्भ शुक्ल, सुधीर त्रिपाठी, वेद प्रकाश त्रिपाठी प्रबंधक, प्रेमशंकर तिवारी, विनीत सिंह, अतुल तिवारी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

 

 

 

 

Must Read