HomeJaunpurJaunpur News: एस.पी. इण्टरनेशनल स्कूल में मनायी गयी छठ पूजा

Jaunpur News: एस.पी. इण्टरनेशनल स्कूल में मनायी गयी छठ पूजा

  • एस.पी. इण्टरनेशनल स्कूल में मनायी गयी छठ पूजा

  • सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मौजूद लोगों का मन

तेजस टूडे सं.
विनोद कमार
केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के सरकी में स्थित एस.पी. इंटरनेशनल स्कूल सरकी में छठ पूजा एवं बाल दिवस का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास, उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। छठ पूजा पर विद्यार्थियों ने भगवान सूर्य एवं छठी मैया की आराधना से जुड़ी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। छठ महापर्व की धार्मिक महत्ता, लोक आस्था, स्वच्छता और प्रकृति के प्रति सम्मान का संदेश दिया गया। वहीं बाल दिवस के अवसर पर बच्चों के लिए विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक कार्यक्रम किये गये।

बच्चों ने गीत, कविता, भाषण एवं अन्य प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। विद्यालय के शिक्षकों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए बाल दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुये उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। विद्यालय के अध्यक्ष डॉ. एस.पी. यादव एवं उपाध्यक्ष डॉ. अर्पित यादव ने सभी विद्यार्थियों को छठ पूजा एवं बाल दिवस की शुभकामना देते हुये कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों में भारतीय संस्कृति, परंपराओं, सामाजिक मूल्यों एवं रचनात्मक प्रतिभा के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम का आयोजन प्रधानाचार्या किरण सिंह के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर शिक्षकगण अंजना गुप्ता, शैलजा अस्थाना, आकाश सिंह, प्रियांशी यादव, मानवी सिंह, अभय सिंह, पूजा यादव, मानसी सिंह सहित समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा। कार्यक्रम का समापन हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ।

 

 

 

 

Must Read