जनगणना-2027 के द्वितीय चरण में स्व-गणना कार्यक्रम 16 से
तेजस टूडे ब्यूरो
जौनपुर। जिला जनगणना अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) ने बताया कि भारत की जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के अर्न्तगत स्व-गणना कार्यक्रम की शुरुआत 16 नवम्बर से प्रारम्भ होकर 30 नवम्बर तक इस कार्यक्रम को पूर्ण किये जाने की समय सीमा निर्धारित है। तत्पश्चात 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक जनसंख्या गणना का कार्य संचालित होगा। वहीं 5 जनवरी से 9 जनवरी 2027 तक पुनरीक्षण दौर आयोजित किया जायेगा।
स्व-गणना पोर्टल पर लागिन करके जनगणना से सम्बंधित 40 प्रश्नावली के सापेक्ष इसको भरने के उपरान्त SE ID प्राप्त हो जायेगी जिसको अपने पास सुरक्षित रखना है एवं जब प्रगणक आपके यहां गणना के लिये आयें उन्हे SE ID दिखाकर अपनी गणना को पूर्ण करना है। इस सम्बन्ध में जिला जनगणना अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) द्वारा इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किये जाने जनपद के समस्त निवासियों के प्रतिभाग किये जाने की अपील की है। जनगणना देश की जनसंख्या, सामाजिक संरचना और विकास संबंधी आवश्यकताओं के आंकडे उपलब्ध कराने वाला एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है। इसके माध्यम से प्राप्त आंकडे भविष्य की नीतियों, कल्याणकारी कार्यक्रमों एवं विकास योजनाओं के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।











