HomeJaunpurJaunpur News : सरकारी राशन की दुकान का लाइसेंस निरस्त

Jaunpur News : सरकारी राशन की दुकान का लाइसेंस निरस्त

Jaunpur News : सरकारी राशन की दुकान का लाइसेंस निरस्त

डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के बसिरहां गांव की सरकारी राशन की दुकान के लाइसेंस को अनियमितता के आरोप में उपजिलाधिकारी शाहगंज ने तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया। गौरतलब है कि उक्त गांव के सरकारी राशन की दुकान में ग्रामीणों द्वारा कई बार अनियमितता की शिकायत की गई थी।

ग्रामीणों द्वारा कोटेदार राम दिनेश बिन्द पर राशन वितरण में धांधली का आरोप लगाया गया था। सक्षम अधिकारी द्वारा प्रकरण की जांच के उपरांत उपजिलाधिकारी ने राशन की दुकान के अनुबंध पत्र की धनराशि जब्त करते हुए लाइसेंस निरस्त कर दिया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

Must Read