शैक्षिक भ्रमण में एनएलसी इण्टरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने किया भ्रमण
तेजस टूडे सं.
बृजेश यादव
खुटहन, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के अंतर्गत एन एल सी इंटरनेशनल स्कूल पनौली के विद्यार्थियों के लिए एक शैक्षिक भ्रमण का आयोजन हुआ जिसके अंतर्गत विद्यार्थियों ने पारले-जी फैक्ट्री एवं ऐतिहासिक रामनगर किले का भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों को पारले-जी फैक्ट्री में बिस्कुट निर्माण की प्रक्रिया, आधुनिक मशीनों एवं उत्पादन प्रणाली के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त हुईं। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने वाराणसी स्थित ऐतिहासिक रामनगर किले का भ्रमण किया जहाँ उन्होंने भारतीय इतिहास, प्राचीन वास्तुकला एवं सांस्कृतिक विरासत को करीब से जाना।
इस शैक्षिक यात्रा ने विद्यार्थियों के ज्ञान में वृद्धि करने के साथ उन्हें मनोरंजन, आपसी सहयोग और नए अनुभवों का अवसर भी प्रदान किया। विद्यालय के डायरेक्टर कुशाग्र चौधरी, प्रधानाचार्य अंकित कुमार एवं उप-प्रधानाचार्य संदीप मिश्रा ने इस भ्रमण को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए एक महत्वपूर्ण पहल बताया। विद्यालय परिवार का उद्देश्य है कि विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक एवं ऐतिहासिक ज्ञान भी प्राप्त हो जिससे उनका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जा सके।











