HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : लेजर ट्रीटमेंट की सुविधा अब जौनपुर में भी उपलब्ध:...

JAUNPUR NEWS : लेजर ट्रीटमेंट की सुविधा अब जौनपुर में भी उपलब्ध: डा. श्वेता

JAUNPUR NEWS : लेजर ट्रीटमेंट की सुविधा अब जौनपुर में भी उपलब्ध: डा. श्वेता

जौनपुर। नगर के वाजिदपुर तिराहे के पास खुले महिका मेडिक्योर क्लीनिक का शुभारंभ हुआ जहां डॉ श्वेता सिंह ने बताया कि जौनपुर में अभी तक सिर्फ दवाओं से ही दाग/धब्बों का इलाज किया जा रहा था परंतु अब लेजर विधि द्वारा बिना दर्द के कम से कम समय में शरीर पर किसी भी प्रकार के दाग, अनचाहे तिल, मुहासे, सफेद दाग, टैटू मार्क, खुजली, चोट के निशान, पीआरपी के अलावा स्किन संबंधित और महिलाओं में किसी भी प्रकार की समस्याओं का इलाज जौनपुर में संभव हो गया है।

डॉ श्वेता ने बताया कि ज्यादा से ज्यादा लोग दूसरों के टैटू को देखकर अपने शरीर पर भी टैटू बनवा लेते हैं। फिर जब नौकरी की बात आती है तो टैटू रिमूव करवाना पड़ता है। उन्होंने बताया कि अगर किसी को भी इस प्रकार के टैटू रिमूव करवाना होता है तो उसको काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। बनारस और लखनऊ जाकर उस टैटू को रिमूव करवाना होता है। यह प्रोसेस कई बार में पूरा होता है। आने—जाने में काफी समस्याएं होती हैंं।

इस प्रोसेस में लोगों को भारी क़ीमत देनी होती है। इसका भी इलाज अब जौनपुर में माहिका मेडिक्योर क्लीनिक पर उपलब्ध है। जौनपुर में ही अब सभी प्रकार की लेजर ट्रीटमेंट कम क़ीमत मे उपलब्ध है। इस अवसर पर तमाम लोग उपस्थित रहे। अन्त में डॉ श्वेता ने सभी उपस्थित लोगों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read