Homeहरदोईकरीमनगर में अस्थाई गोशाला का निर्माण कार्य शुरु

करीमनगर में अस्थाई गोशाला का निर्माण कार्य शुरु

करीमनगर में अस्थाई गोशाला का निर्माण कार्य शुरु

प्रदीप कुमार
अहिरोरी, हरदोई। क्षेत्र में सड़कों, खेतों पर आवारा घूमने वाले गोवंशों के लिए अब अस्थाई गौशाला का आसरा मिल जाएगा। इसके लिए उठाई गई किसानों द्वारा आवाज को ध्यान में रखते हुए शासन की मंशानुसार अस्थाई गोशाला का निर्माण कार्य करीमनगर ग्राम पंचायत में कराया जा रहा है।

ग्राम प्रधान खलील ने बताया सरकार के दिशा-निर्देशानुसार अस्थाई गोशाला निर्माण का कार्य ग्राम पंचायत में कराया जा रहा है। जल्द ही निर्माण कार्य पूर्ण होने पर सड़कों पर आवारा घूमने वाले गोवंशों को आसरा भी मिल जाएगा। जिससे क्षेत्रीय किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। ग्राम सचिव विनय वर्मा के अनुसार अस्थाई गोशाला का निर्माण कार्य ग्राम पंचायत मद द्वारा कराया जा रहा है।

जिसमें 50 गोवंश की टीन सेट की व्यवस्था की गई है। भूसा के लिए टीन सेट बनेगा शुद्ध पेयजल की समुचित व्यवस्था भी की जाएगी। निर्माण कार्य दो-चार दिन में पूर्ण होने पर यह संचालित कर दी जाएगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read