Jaunpur News : समाजवादी कुटिया पर मनाया गया लखीमपुर किसान स्मृति दिवस
राजेश पाल
धर्मापुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर स्थित समाजवादी कुटिया पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार समाजवादी कुटिया के संचालक ऋषि यादव ने कुटिया के बच्चों के साथ लखीमपुर में किसानों की शहादत की स्मृति में दीप जलाकर लखीमपुर किसान स्मृति दिवस मनाया।

ऋषि यादव ने कहा कि लखीमपुर खीरी में जिस बेरहमी से किसानों को कुचल कर मार दिया गया यह भाजपा की क्रूरता की पराकाष्ठा है। भाजपा की संवेदनहीनता एवं अमानवीय कृत्य से किसानों पर भारी अत्याचार हुआ है। इस मौके पर शुभम यादव व समाजवादी कुटिया के बच्चों सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।






