HomeJaunpurJaunpur News : किशोर सई नदी में डूबा, गोताखोर ढूढ़ने में असफल

Jaunpur News : किशोर सई नदी में डूबा, गोताखोर ढूढ़ने में असफल

Jaunpur News : किशोर सई नदी में डूबा, गोताखोर ढूढ़ने में असफल

अतुल राय
जलालपुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के सई नदी में परसाईपुर घाट इजरी में अंकित सरोज 14 वर्ष पुत्र गुलाब सरोज निवासी बाकराबाद नदी में डूब गया है। बताते हैं कि अंकित व राबिन जायसवाल 13 वर्ष पुत्र बिजय जायसवाल निवासी बरबसपुर बाकराबाद दोनों दोस्त घर से बिना बताए नदी नहाने गये थे। दोनों ने नहाते हुए गहरे पानी में चले गये और डूबने लगे। किनारे पर मछली मार रहे लड़कों ने तुरन्त कुदकर राबिन जायसवाल को बाहर निकाला, क्योंकि राबिन का डूबते समय हाथ दिख रहा था। बाद में राबिन ने बताया कि मेरा दोस्त अंकित पानी में डूब गया है।

तब स्थानीय लोगों ने नदी में घंटों ढूढ़ने का प्रयास करते रहे लेकिन अंकित का कहीं पता नहीं चला तब पुलिस को सूचना दी गयी। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर विजय शंकर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गये। स्थानीय गोताखोरों को को फिर से नदी में ढूढने के लिए भेज दिया तथा राजेपुर से और गोताखोरों को बुला लिए हैं। सब ढूढ़ने में लगे हैं। खबर लिखे जाने तक किशोर का कहीं पता नहीं लग सका था। डूबने की खबर मिलते ही अंकित के घर कोहराम मच गया। माँ शीला तो रो-रोकर बेहोश हो जा रही है। पूरा गाँव गम में डूबा हुआ है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

Must Read