Jaunpur News : खानापट्टी महोत्सवः पूजे गये ग्राम देवता, हवन में ग्रामीणों ने दी आहुति
Jaunpur News : खानापट्टी महोत्सवः पूजे गये ग्राम देवता, हवन में ग्रामीणों ने दी आहुति
विशाल भण्डारे में हजारों भक्तों ने ग्रहण किये प्रसाद
सौरभ सिंह
सिकरारा, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के खानापट्टी गांव में शनिवार को आयोजित ग्राम महोत्सव पर गांव के डीह ग्राम देवता के पूजन अर्चन के साथ लोगों के सुख शांति व समृद्धि के लिए आयोजित महायज्ञ में आहुति दी। सुंदर कांड पाठ के साथ आयोजित विशाल भण्डारे में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
गांव में होने वाले ग्राम महोत्सव में गांव के डीह बाबा (ग्राम देवता को पूजने की परंपरा कई वर्षो से चली आ रही है। इसी क्रम में शनिवार को गांव के नकटावीर डीहबाबा मंदिर परिसर में ग्राम महोत्सव का आयोजन किया गया। सुबह से ही विद्वान ब्राह्मणों द्वारा के देख-रेख में पूजन-अर्चन के साथ सुंदर कांड पाठ व महायज्ञ में यजमान प्रधान ग्राम प्रधान किरन सिंह अपने पति समाजसेवी विनय सिंह आयोजक दिनेश सिंह पत्नी के साथ अनिल सिंह, त्रिवेणी सिंग फौजी सहित भारी संख्या में सभी वर्ग के लोगों ने यज्ञ में आहुति दी। शाम को सुन्दर काण्ड मानस पाठ के साथ भण्डारे में भारी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। समाजसेवी दिनेश सिंह ने आगन्तुको का स्वागत किया। कार्यक्रम में अशोक सिंह, वीरेन्द्र सिंह, रोहित सिंह, मुकेश सिंह, अखिलेश सिंह, जयनाथ यादव, लालजी शर्मा सहित गांव के हर वर्ग के लोग सक्रिय रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।