HomeJaunpurJaunpur News: अटल जयन्ती पर तहसीलस्तरीय प्रतियोगिताओं में कलान अव्वल

Jaunpur News: अटल जयन्ती पर तहसीलस्तरीय प्रतियोगिताओं में कलान अव्वल

  • अटल जयन्ती पर तहसीलस्तरीय प्रतियोगिताओं में कलान अव्वल

तेजस टूडे सं.
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। राजकीय बालिका विद्यालय कादीपुर में भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई के जन्मदिवस पर तहसील स्तरीय शैक्षिक प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के तहत “भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई की उपलब्धियां” विषय पर निबंध लेखन, अटल बिहारी बाजपेई के जीवन पर क्विज, संभाषण एवं काव्यपाठ प्रतियोगिताएं कराई गईं जिनमें विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिताओं में विश्वनाथ इंटर कॉलेज कलान के विद्यार्थियों ने सभी विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं मेजबान राजकीय बालिका विद्यालय कादीपुर के विद्यार्थियों ने द्वितीय स्थान हासिल किया। विद्यार्थियों की विषय-वस्तु पर पकड़, प्रस्तुति शैली और आत्मविश्वास की निर्णायक मंडल ने सराहना किया।

इस उपलब्धि पर विश्वनाथ इंटर कॉलेज कलान के प्रबंधक शशि प्रकाश सिंह एवं प्रधानाचार्य डॉ. आशुतोष सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रतिभागी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं और भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read