HomeJaunpurJaunpur News: एसडीएम की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन

Jaunpur News: एसडीएम की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन

  • एसडीएम की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन

तेजस टूडे सं.
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन उपजिलाधिकारी कुणाल गौरव की अध्यक्षता में हुआ। इस दौरान कुल 80 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये जिनमें से 16 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष प्रार्थना पत्रों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को अग्रसारित किया गया। इस अवसर पर तहसीलदार आशीष सिंह, नायब तहसीलदार कस्बा पीयूष सिंह, नायब तहसीलदार सरपतहां शीतला प्रसाद, अधिशासी अधिकारी खेतासराय अल्का मौर्य, नगर पालिका वरिष्ठ लिपिक श्रीराम शुक्ला, सप्लाई इंस्पेक्टर शिवशंकर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिये।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read