पत्रकार के पिता का हुआ निधन, परिवार में पसरा मातम
लम्बे समय से गम्भीर बीमारी से थे पीड़ित, साथियों ने जताया शोक
तेजस टूडे सं.
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। पत्रकार के पिता पारसनाथ सिंह का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिवार सहित क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वह तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। पारसनाथ सिंह साधन सहकारी समिति सुइथाकला में कार्यरत रहे और सेवानिवृत्ति के बाद घर पर रहकर खेती-बाड़ी का कार्य करते थे। उनके छोटे बेटे उपेंद्र सिंह ने बताया कि पिता जी पिछले लगभग एक वर्ष से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। काफी समय से उनका इलाज चल रहा था लेकिन आखिरकार जिंदगी की जंग हार गए। पिता के निधन से पूरा परिवार गहरे सदमे में है। भावुक होते हुए उपेंद्र सिंह ने कहा कि पिता जी का यूं छोड़कर चले जाना हम सभी के लिए असहनीय है। उनकी कमी जीवनभर खलेगी। दिवंगत पारसनाथ जी अपने पीछे दो पुत्रों और दो पुत्रियों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। सभी विवाहित हैं। उनके निधन का समाचार सुनकर क्षेत्र के पत्रकार एवं गणमान्य लोग उनके आवास पर पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त की। लोगों ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दुखद घड़ी में परिवार को सांत्वना देने वालों का तांता लगा रहा।











