Jaunpur News: न्यायालय से फरार चल रहे वारंटी गिरफ्तार

  • न्यायालय से फरार चल रहे वारंटी गिरफ्तार

तेजस टूडे सं.
राकेश शर्मा
खेतासराय, जौनपुर। अपराधियों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत खेतासराय पुलिस ने गुरुवार को एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस टीम ने न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट के अनुपालन में मुकदमा संख्या 1630/19, स्टेट बनाम नासिर आदि धारा 323, 504, 506 और 427 भादंवि से संबंधित वारंटी आजम पुत्र नसीर निवासी पाराकमाल को उसके गांव से गिरफ्तार किया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद संबंधित न्यायालय जौनपुर भेज दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह, उपनिरीक्षक भोलानाथ सिंह, हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र गिरी और कांस्टेबल आयुष मिश्रा शामिल रहे।