जनगणना-2027 के द्वितीय चरण में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक
तेजस टूडे ब्यूरो
जौनपुर। भारत की जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के अर्न्तगत स्व-गणना कार्यक्रम को सफलतापूर्वक एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण किये जाने हेतु समस्त जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन0 की अध्यक्षता में कलेक्टेªट स्थित प्रेक्षागृह में आयोजित की गयी।
जिलाधिकारी ने कार्यक्रम में उपस्थित समस्त अधिकारीगण को निर्देश दिया कि जनगणना के द्वितीय चरण में स्व-गणना कार्य 16 नवम्बर से प्रारम्भ होकर 30 नवम्बर तक की जायेगी जिसका व्यापक प्रचार-प्रसार जानकारी को गंभीरता से समझें और किसी भी प्रकार की समस्या या शंका होने पर संबंधित अधिकारियों से समन्वय कर उसका समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये।
जिलाधिकारी द्वारा जनगणना-2027 के द्वितीय चरण स्व-गणना कार्यक्रम की आवश्यक तैयारियों, आंकडों के संकलन तथा विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी प्रदान करते हुए प्रशिक्षण में उपस्थित समस्त अधिकारीगण व विशेषकर समस्त उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार को स्व-गणना कार्य में अपने अधीनस्थ सभी कर्मचारियों से समन्वय स्थापित करते हुए समस्त 15 दिवस की कार्ययोजना को व्यापक प्रचार-प्रसार के माध्यम से शत प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने हेतु प्रेरित किया गया।
अपर प्रमुख जनगणना अधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी नरेन्द्र बहादुर सिंह एवं जिला जनगणना अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) परमानन्द झा ने बताया कि जनगणना-2027 के द्वितीय चरण हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन करके जनपद के समस्त 18 चार्जों में कुल मिलाकर 10616 से अधिक प्रगणक एवं पर्यवेक्षको को 226 से अधिक बैचों में प्रशिक्षित करते हुए प्रशिक्षित टीम उक्त कार्यक्रम के लिए तैयार की गयी है। इसमें इस कार्य को पूरा किये जाने हेतु बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक से स्व-गणना कार्यक्रम प्रचार-प्रसार के साथ पूर्ण किये जाने के सम्बन्ध में गुणवत्ता, शुद्धता एवं प्रभावशीलता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये।
जनगणना निदेशालय के निर्देश के क्रम में 16.11.2026 से लेकर 30.11.2026 प्रत्येक दिवस की कार्ययोजना के अनुसार जनपद के गणमान्य व्यक्ति एवं समस्त जिला स्तरीय अधिकारी/कार्यालय अध्यक्ष के द्वारा जन-जन तक भागीदारी किये जाने के साथ-साथ जनगणना-2027 का कार्य की प्रगति प्रदेश में जनपद का स्थान प्रथम होने की अपेक्षा जिलाधिकारी द्वारा की गयी। जनगणना-2027 के लिए निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार स्व-गणना 16 से 30 नवंबर तक आयोजित की जाएगी। इसके पश्चात 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक जनसंख्या गणना का कार्य संचालित होगा। वहीं 5 जनवरी से 9 जनवरी 2027 तक पुनरीक्षण दौर आयोजित किया जायेगा।
जनगणना देश की जनसंख्या, सामाजिक संरचना और विकास संबंधी आवश्यकताओं के आंकडे उपलब्ध कराने वाला एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है। इसके माध्यम से प्राप्त आंकडे भविष्य की नीतियों, कल्याणकारी कार्यक्रमों एवं विकास योजनाओं के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। बैठक में जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी, समस्त उपजिलाधिकारी, तहसीलदार एवं जनपद के समस्त जिलास्तरीय अधिकारी, समस्त विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।











