मोटिवेशनल स्पीच का किया गया कार्यक्रम
तेजस टूडे ब्यूरो
अजय जायसवाल
गोरखपुर। पूर्वाेत्तर रेलवे के सीनियर सेकेन्ड्री स्कूल गोरखपुर में विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन और उनके सोच में सकारात्मक बदलाव लाने के उद्देश्य से 12 नवम्बर को मोटिवेशनल स्पीच का कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एम्स नई दिल्ली के बाल रोग के प्रोफ़ेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ पंकज हरि थे। इस मौके पर मुख्य अतिथि पंकज हरि ने अपने विद्यालयी अनुभव से विद्यालय के छात्रों का मार्गदर्शन किया। साथ ही कहा कि कठिन परिश्रम एवं दृढ निश्चय संकल्प से विद्यार्थी अपने मंजिल को प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम में छात्रों ने उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन शम्भू नाथ शुक्ला ने किया। इस अवसर पर पुरातन छात्र, विद्यालय के छात्र-छात्राएं एवं शिक्षकगण उपस्थित थे।











