प्रथम पुण्यतिथि पर याद किये गये सूबेदार मेजर रामकरन यादव
मैनेजमेंट गुरू डा. अनिल यादव सहित तमाम लोगों ने दी श्रद्धांजलि

तेजस टूडे सं.
विनय शर्मा
डोभी, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के आचार्य बलदेव ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस कोपा पतरही के शिल्पी सूबेदार मेजर रामकरन यादव की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का भव्य आयोजन किया गया। इस मौके पर इंस्टीट्यूशंस के मैनेजमेंट गुरु डा. अनिल यादव प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश स्ववित्तपोषित महाविद्यालय एसोसिएशन ने अपने पिता जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुये उनकी पूजा करके उन्हें नमन किया। साथ ही परिवार, विद्यालय परिवार सहित समाज के प्रति किये गये उनके कार्यों को याद करते हुये व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।
इसी क्रम में महाविद्यालय परिवार के सभी सदस्यों ने मेजर साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दिया। साथ ही कहा कि संस्था के सभी लोग उनको प्यार से बाबू जी कहकर बुलाते थे। बाबू जी सबके आदर्श थे। आज उनको याद करके सम्पूर्ण परिवार की आंखें नम हो गयीं।
श्रद्धांजलि सभा में डॉ. संतोष यादव, डॉ. कमलेश कुमार, डॉ. संजय यादव, डॉ. अन्नू, मिथिलेश यादव फौजी, विवेक यादव, राहुल यादव, संतोष गौड़, संत यादव, इन्द्रसेन यादव, मनीष, अरविंद, सुन्दरम, आशीष, अमित, परमेश पाल, विपिन पाल, जयकेश सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अन्त में स्व. रामकरन जी के पुत्र डा. अनिल यादव ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।







